Posts

Onliner Questions Based on पादपों में परिवहन CLASS (X) SCIENCE Transportation in Plants-6.4.2

प्रश्न 1: वह भौतिक क्रिया/कारक जो पौधों में जल के अवषोषण और जड़ से पत्तियों तक जल तथा विलेय खनिज लवणों के उपरमुखी गति में सहायक है।   उत्तर:वाष्पोत्सर्जन । प्रश्न 2: पौधों के ताप के नियमन में सहायक की भूमिका अर्जित करने वाला मुख्य भौतिक कारक है ....!   उत्तर:वाष्पोत्सर्जन। प्रश्न 3: दिन के समय जब पौधों के रंध्र खुले होते हैं, तब जैलम में जल की गति के लिए मुख्य प्रेरक बल का कार्य करता है।   उत्तर:वाष्पोत्सर्जन कर्षण प्रश्न 4: रात्रि के समय जल के वहन के लिए विशेष रूप से सहायक है......   उत्तर:मूल दाब। प्रश्न 5: पादप में उपापचयी क्रिया का मुख्य उदाहरण है। ....   उत्तर:प्रकाशसंश्लेषण प्रश्न 6: पादपों या पौधों के विषय में "स्थानांतरण" शब्द का अर्थ है. ...... .   उत्तर:प्रकाशसंश्लेषण के विलेय पदार्थों का वहन। प्रश्न 7: पादपों ऊतकों का वह भाग जो पादपों में स्थानांतरण/वहन/संवहन, का कार्य करता है। .......   उत्तर:फ्लोएम नामक भाग द्वारा। प्रश्न 8: पौधों में प्रकाश संश्लेषण उत्पादों के अलावा अमीनो अम्ल का संवहन करने वाला भाग ___...