Onliner Questions Based on पादपों में परिवहन CLASS (X) SCIENCE Transportation in Plants-6.4.2
प्रश्न 1: वह भौतिक क्रिया/कारक जो पौधों में जल के अवषोषण और जड़ से पत्तियों तक जल तथा विलेय खनिज लवणों के उपरमुखी गति में सहायक है।
उत्तर:वाष्पोत्सर्जन।
प्रश्न 2: पौधों के ताप के नियमन में सहायक की भूमिका अर्जित करने वाला मुख्य भौतिक कारक है ....!
उत्तर:वाष्पोत्सर्जन।
प्रश्न 3: दिन के समय जब पौधों के रंध्र खुले होते हैं, तब जैलम में जल की गति के लिए मुख्य प्रेरक बल का कार्य करता है।
उत्तर:वाष्पोत्सर्जन कर्षण
प्रश्न 4: रात्रि के समय जल के वहन के लिए विशेष रूप से सहायक है......
उत्तर:मूल दाब।
प्रश्न 5: पादप में उपापचयी क्रिया का मुख्य उदाहरण है। ....
उत्तर:प्रकाशसंश्लेषण
प्रश्न 6: पादपों या पौधों के विषय में "स्थानांतरण" शब्द का अर्थ है. ...... .
उत्तर:प्रकाशसंश्लेषण के विलेय पदार्थों का वहन।
प्रश्न 7: पादपों ऊतकों का वह भाग जो पादपों में स्थानांतरण/वहन/संवहन, का कार्य करता है। .......
उत्तर:फ्लोएम नामक भाग द्वारा।
प्रश्न 8: पौधों में प्रकाश संश्लेषण उत्पादों के अलावा अमीनो अम्ल का संवहन करने वाला भाग ____________कहलाता है। ..
उत्तर:फ्लोएम।
प्रश्न 9: फ्लोएम द्वारा संवहन किए गए पदार्थों को पौधे के किन किन अंगों तक ले जाया जाता है?
उत्तर:जड़ों के भंडारण अंग, जैसे फलों, बीजों तथा अन्य वृद्धि वाले अंगों तक।
प्रश्न 10: पौधों में भोजन तथा अन्य पदार्थों का स्थानांतरण चालनी नलिका में _______ दिशा में होता है।
उत्तर:ऊपरमुखी और अधोमुखी दोनों दिशाओं में।
प्रश्न 11: फ्लोएम ऊतकों को सुक्रोज सरीखे पदार्थ के संवहन/स्थानांतरण के लिए ऊर्जा कहां से अर्जित की जाती है?
उत्तर:फ्लोएम ऊतकों को ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है।
प्रश्न 12: ए टी पी से प्राप्त ऊर्जा फ्लोएम ऊतकों पर किस प्रकार प्रभावी है?
उत्तर:ए टी पी ऊर्जा फ्लोएम ऊतकों का परासरण बढ़ा देती है।
प्रश्न 13: श्वसन प्रक्रिया द्वारा मोचित ऊर्जा का उपयोग मुख्यतः किस कार्य के लिए किया जाता है?
उत्तर:मोचित ऊर्जा का उपयोग ADP तथा अकार्बनिक फॉस्फेट के संयोजन से ATP अणु के निर्माण के लिए।
प्रश्न 14: ए टी पी का विस्तृत रूप है।
उत्तर:ADENOSINE TRIPHOSPHATE.
प्रश्न 15: वह सरल यौगिक जिसका उपयोग पादपों द्वारा प्रकाशसंश्लेषण विधि का उपयोग कर ऊर्जा का भंडारण क्लोरोफिल युक्त अंगों में करने के लिए किया जाता है?
उत्तर:कार्बनडाईऑक्साइड।
प्रश्न 16 : पादपों में प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन किस प्रकार का पदार्थ है ?
उत्तर : प्रकाश संश्लेषण द्वारा जनित ऑक्सीजन एक पादपों का अपशिष्ट पदार्थ है।
प्रश्न 17 : पादप अतिरिक्त जल के निवारण के लिए किन किन विधियों का प्रयोग करते है ?
उत्तर : पादपों में अतिरिक्त जल के निवारण के लिए निम्नलिखित विधियों का प्रयोग किया जाता है
(a) अपशिष्ट पदार्थ रेजिन तथा गोंद को पुराने जाइलम में संचित करके।
(b)अपशिष्ट पदार्थो को मृदा में उत्सर्जित कर के।
(c)पत्तियों का क्षरण कर के।
(d)अपशिष्ट पदार्थों को उत्पाद कोशिका की रिक्तिका में संचित कर के
Comments
Post a Comment